Publish Date: Thu, 18 Dec 2014 (21:44 IST)
Updated Date: Fri, 19 Dec 2014 (11:09 IST)
मुंबई। अमेरिका में अपने संगीत करियर की शुरुआज करने के बाद बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने अब एबीसी टेलीविजन स्टूडियोज के साथ एक साल का एक टीवी डेवलपमेंट करार किया है।
प्रियंका (32) ने कहा कि अमेरिकी टीवी में कदम रखने को लेकर वे बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि एबीसी के साथ एक करार कर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं और उत्साहित हूं।
प्रियंका ने कहा यह नेटवर्क खासतौर से मुझे ध्यान में रखकर टीवी कार्यक्रम तैयार कर रहा है, जो आश्चर्यजनक है। मैं लंबे समय से एबीसी कार्यक्रमों की प्रशंसक रही हूं।
सोफिया वेरगरा, केरी वॉशिंगटन और इवा लोंगोरिया के नक्शेकदम पर चलना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं इसे लेकर उत्साहित हूं। (भाषा)