Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका गांधी को UP पुलिस ने हिरासत में लिया, CM योगी ने कहा- कानून से बड़ा कोई नहीं

हमें फॉलो करें प्रियंका गांधी को UP पुलिस ने हिरासत में लिया, CM योगी ने कहा- कानून से बड़ा कोई नहीं
, बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (16:25 IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने फिर हिरासत में लिया। प्रियंका गांधी अरुण वाल्मीकि के परिवार से मिलने जा रही थीं। अरुण वाल्मीकि की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून-व्यवस्था से बड़ा कोई नहीं है।
 
खबरों के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यूपी पुलिस से हाथापाई भी हुई थी। सूत्रों के अनुसार अरुण वाल्मीकि के अंतिम संस्कार के बाद ही पीड़ित परिवार से मिलने की इजाजत दी जाएगी। प्रियंका को पुलिस लाइन ले जाया जा रहा है। प्रियंका ने कहा कि मैं पीड़ित परिवार से मिलने जा रही थीं। सरकार पता नहीं क्यों डरती है।

उल्लेखनीय है कि आगरा के थाना जगदीशपुरा में मालखाने से 25 लाख की चोरी के मामले में पूछताछ के लिए एक सफाईकर्मी को हिरासत में लिया गया था।
थाना जगदीशपुरा अंतर्गत में 17 अक्टूबर को मालखाने के बक्से में रखे 25 लाख रुपए की चोरी हो गई थी, जिसकी जांच में पुलिस ने अरुण सफाईकर्मी को हिरासत में लिया था।

अरुण इतना शातिर था कि उसने खुद को फंसता हुआ देखकर खुद को ताजगंज क्षेत्र में छिपा लिया था। पुलिस से बचने के लिए अपना सिर भी मुंडवा लिया था, लेकिन मंगलवार को पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आर्यन खान को इसलिए नहीं मिली जमानत, जानिए NCB के वकील ने अपनी दलील में क्या कहा...