ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के लिये विधायक का धरना

Advertiesment
हमें फॉलो करें Priyanka Gandhi Vadra
गुवाहाटी , मंगलवार, 19 जुलाई 2016 (22:00 IST)
गुवाहाटी। असम कांग्रेस के एक विधायक प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर पार्टी मुख्यालय राजीव भवन के बाहर धरना पर बैठ गए। विधायक रूपज्योति कुर्मी पिछले कुछ समय से राजीव भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहें हैं। 
कुर्मी डॉ. सीपी जोशी को राज्य के केंद्रीय पार्टी पर्यवेक्षक पद से हटाने की भी मांग कर रहे हैं। असम के मारियानी से तीन बार विधायक रह चुके श्री कुर्मी पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य का दौरा नहीं कर दोनों पार्टी के अभिभावक की भूमिका निभाने में विफल रहें हैं और इसी वजह से कांग्रेस का पतन हुआ है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान में सख्त हो सकता है 'ऑनर किलिंग' कानून