Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका गांधी लड़ेंगी यूपी विधानसभा चुनाव!

Advertiesment
हमें फॉलो करें priyanka gandhi vadra
, मंगलवार, 5 जुलाई 2016 (13:16 IST)
नई दिल्ली। खबरें हैं सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा अगले वर्ष यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वे चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं भी या नहीं। 
संकेत इस बात के भी हैं उन्हें वर्ष 2017 में होने वाले यूपी चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसकी औपचारिक घोषणा होना शेष है, मगर कहा जा रहा है कि जल्दी ही इसकी घोषणा की जा सकती है। हालांकि यह तय माना जा रहा है कि प्रियंका विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगी। गौरतलब है कि एक लंबे अरसे से कांग्रेसी प्रियंका को राजनीति में लाने की मांग कर रहे हैं। 
 
एक जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रियंका को मैदान में उतारने की सलाह दे चुके हैं। हाल ही में उत्तरप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा था कि प्रियंका अमेठी और रायबरेली में अपने परिवार के गढ़ से बाहर निकलेंगी और समूचे राज्य में पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रियो ओलिंपिंक में 'सेक्स सेल', सेक्स वर्कर्स दे रही हैं खास ऑफर...