Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तमिल अभिनेता बालू आनंद का निधन

हमें फॉलो करें तमिल अभिनेता बालू आनंद का निधन
कोयंबटूर , शुक्रवार, 3 जून 2016 (15:39 IST)
कोयंबटूर। तमिल अभिनेता एवं निर्देशक बालू आनंद का शुक्रवार को उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
आनंद की उम्र 65 साल थी, करीब 100 फिल्मों में अभिनय करने के अलावा उन्होंने कुछ तमिल फिल्मों का निर्देशन भी किया था।
 
कलाम्पलायम स्थित अपने घर पर उन्होंने छाती में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें नजदीक के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि आनंद का निधन अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही हो गया था।
 
सत्यराज द्वारा अभिनीत अन्नागर फर्स्ट स्ट्रीट और विजयकांत की नाने राजा, नाने मंत्री उनकी मशहूर फिल्मों में से हैं। सूत्रों ने बताया कि उनके घर में अब उनकी पत्नी, बेटा और बेटी हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैलिफोर्निया मर्डर मिस्ट्री, आरोपी निकला भारतीय छात्र