Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जगदीश ठाकोर के बयान पर बवाल, गुजरात कांग्रेस के दफ्तर पर हिंदू संगठनों का हंगामा, लिखा- हज हाउस

हमें फॉलो करें जगदीश ठाकोर के बयान पर बवाल, गुजरात कांग्रेस के दफ्तर पर हिंदू संगठनों का हंगामा, लिखा- हज हाउस
, शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (09:37 IST)
अहमदाबाद। गुजरात कांग्रेस प्रमुख जगदीश ठाकोर के बयान पर बवाल मच गया। हिंदू संगठनों के नेताओं ने अहमदाबाद में कांग्रेस दफ्तर पर जमकर हंगामा किया। दफ्तर पर कालिख पोतकर कर हज हाउस भी लिख दिया गया।
 
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कांग्रेस अल्पसंख्यक सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है।
 
जगदीश ठाकोर के बयान पर गुजरात में बवाल मच गया। हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने कांग्रेस दफ्तर के बाहर कालिख पोतकर हज हाउस लिख दिया गया। हालांकि, सुबह होने से पहले ही पुलिस ने इन पोस्टरों को हटा दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भुट्टे के दाम सुनकर हैरान हुए मंत्री कुलस्ते, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो