Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धान खरीद की स्थगित, हरियाणा में सीएम आवास पर किसानों का प्रदर्शन

Advertiesment
हमें फॉलो करें धान खरीद की स्थगित, हरियाणा में सीएम आवास पर किसानों का प्रदर्शन
, शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (15:53 IST)
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में केंद्र सरकार द्वारा धान खरीद स्थगित किए जाने से गुस्साएं किसानों ने करनाल में शनिवार को हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के घर के बाहर प्रदर्शन किया।
 
पुलिस ने बैरिकेड लगाकर किसानों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिए। इस पर पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।
 
इससे पहले हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने गांधी जयंती पर किसानों को नसीहत देते हुए कहा था कि किसान आंदोलन हिंसक हो रहा है। गांधी के देश में हिंसक आंदोलन के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने किसान नेताओं से कहा कि अपने आंदोलन को संयम में रखें।
 
उल्लेखनीय है कि देश में 3 नए कृषि कानून लागू होने के बाद से ही किसान लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यूपी, हरियाणा और दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।
 
हरियाणा में बीते दिनों किसानों का उग्र रूप देखने को मिला था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प हुई थी और लाठी चार्ज के साथ ही वाटर कैनन का इस्तेमाल भी हुआ था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

माउंट त्रिशूल पर हिमस्खलन की चपेट में आए नौसेना के जवानों की खोज जारी, रेस्क्यू टीम को बर्फ के ऊपर दिखे 4 लोग