Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश के मंत्री की बहू ने की खुदकुशी

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश के मंत्री की बहू ने की खुदकुशी

कीर्ति राजेश चौरसिया

भोपाल , शनिवार, 17 मार्च 2018 (19:40 IST)
भोपाल। मप्र सरकार में लोक निर्माण मंत्री रामपालसिंह की बहू ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। बहू प्रीति ने यह कदम पति की दूसरी शादी होने की जानकारी लगने के बाद उठाया। प्रीति मंत्री रामपाल के दूसरे बेटे की पत्नी थी। उदयपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

webdunia

मिली जानकारी अनुसार मृतका रायसेन के उदयपुरा निवासी प्रीति रघुवंशी है। मंत्री रामपाल के दूसरे बेटे गिरिजेश प्रताप सिंह ने प्रीति से 2017 में भोपाल स्थित आर्य समाज मंदिर शादी की थी। मंत्री रामपाल सिंह और उनका परिवार इस शादी से खुश नहीं था।

परिवार की नाराजगी के बाद गिरितेश और प्रीति में थोड़ी दूरी आ गई थी। प्रीति और गिरितेश का घर आमने-सामने है, ऐसे में वे दोनों अपने-अपने घर पर रह रहे थे। परिवार गिरितेश की दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था। हाल ही में इसकी जानकारी प्रीति को लगी तो वह डिप्रेशन में चली गई थी।

शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह परिजन उसे उठाने गए तो वह फंसे पर लटकी मिली। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची उदयपुरा पुलिस को प्रीति का एक सुसाइड नोट भी मिला है। प्रीति ने सुसाइड नोट में अपनी गलती के लिए अपने परिजनों से माफी मांगी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुनावी रंजिश के चलते हुई थी पत्रकार की हत्या