Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नर्स से हुआ प्यार, जानलेवा इंजेक्शन से ली पत्नी की जान, अस्पताल कर्मी गिरफ्तार

हमें फॉलो करें नर्स से हुआ प्यार, जानलेवा इंजेक्शन से ली पत्नी की जान, अस्पताल कर्मी गिरफ्तार
, गुरुवार, 24 नवंबर 2022 (11:17 IST)
पुणे। महाराष्ट्र में पुणे में एक निजी अस्पताल में काम करने वाले एक शख्स को साथ काम करने वाली नर्स से प्यार हो गया। नर्स से शादी करने के लिए उसने पत्नी को जहरीला इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया।
 
पौड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि नर्स के तौर पर अस्पताल में कार्यरत स्वप्निल सावंत का अपनी एक सहकर्मी नर्स के साथ संबंध था और वह उससे विवाह करना चाहता था, इसलिए उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पुलिस ने अनुसार, स्वपनिल सावंत ने प्रियंका क्षेत्रे से 5 महीने पहले विवाह किया था। पति-पत्नी मुलशी तहसील के कसार अंबोली गांव में किराये के मकान में रहते थे। सावंत अपनी पत्नी को 14 नवंबर को अस्पताल लेकर आया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
 
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वपनिल ने इसे पूरे मामले को आत्महत्या साबित करने का भरसक प्रयास किया। वह पुलिस को गुमराह करता रहा। आखिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ही लिया।
 
पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। इस पर प्रियंका के हस्ताक्षर थे। इस सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र के पालघर में आए भूकंप के हल्के झटके, कोई हताहत नहीं