Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पंजाब के CM भगवंत मान ने BJP पर किया कटाक्ष, Operation Sindoor को लेकर लगाया यह आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें  Bhagwant Mann

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

चंडीगढ़ , बुधवार, 4 जून 2025 (20:01 IST)
Punjab Chief Minister Bhagwant Mann News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह पहला मौका है जब सशस्त्र संघर्ष में देश की जीत के बारे में बताने के लिए भारतीय प्रतिनिधियों को विदेश भेजा गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता ने एक दिन पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए सत्तारूढ़ दल पर ‘सिंदूर’ के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाया था। उन्होंने भाजपा से पूछा था कि क्या उसने ‘एक राष्ट्र एक पति’ योजना शुरू की है। उन्होंने पूछा था, अगर वे आपके घर (सिंदूर लेकर) आते हैं, तो क्या आप (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे?
 
मुख्यमंत्री बुधवार को यहां मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद बात कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के इस आरोप का जवाब देते हुए कि वह पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं, मान ने पूछा कि भारतीय जनता पार्टी ने घर-घर ‘सिंदूर’ भेजने का अपना फैसला क्यों वापस ले लिया।
उन्होंने कहा, ऐसा पहली बार हो रहा है कि हमारे प्रतिनिधि विदेश में यह संदेश देने के लिए भेजे गए हैं कि हमने लड़ाई जीत ली है। दरअसल जब कोई (युद्ध) जीतता है तो दुनिया ऐसे भी जान जाती है। भारत ने आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने का अपना संदेश दुनियाभर में पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों समेत प्रमुख साझेदार देशों में सात बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल भेजे।
 
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) के हालिया बयान का हवाला देते हुए मान ने कहा, अगर सीडीएस ने सिंगापुर में स्वीकार किया है कि (सैन्य टकराव में हमने) विमान गंवाए, लेकिन महत्वपूर्ण यह नहीं है कि कितने, बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि वे क्यों खो गए। (लेकिन) मैंने तो ऐसा नहीं कहा है। क्या यह पाकिस्तान की भाषा है?
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने स्वीकार किया है कि भारत ने पाकिस्तान के साथ हालिया सैन्य टकराव में विमान गंवाए हैं। हालांकि उन्होंने छह भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के दावे को ‘बिल्कुल गलत’ बताया।
 
मंगलवार को मान के ‘एक राष्ट्र, एक पति’ वाले बयान पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। भाजपा ने उन पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की विधवाओं का अपमान करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री के बयान को ‘अपमानजनक’ बताते हुए बिट्टू ने कहा कि उन्होंने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए लोगों की विधवाओं का ‘अपमान’ किया है। उन्होंने आप नेता से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।
लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर वोट मांगने के बारे में पूछे जाने पर मान ने कहा था, (वे) सिंदूर के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने सिंदूर को मजाक बना दिया है। क्या आपने यह नहीं देखा? उन्होंने पूछा था, अगर वे आपके घर (सिंदूर लेकर) आते हैं, तो क्या आप (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे? क्या यह 'एक राष्ट्र, एक पति' योजना है? (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण