Publish Date: Sun, 21 Jan 2018 (20:07 IST)
Updated Date: Sun, 21 Jan 2018 (21:05 IST)
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर सर्दी का दौर रविवार को भी जारी रहा और क्षेत्र में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा के अम्बाला, नारनौल और करनाल भी ठंडे स्थान रहे, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.2 डिग्री, 3.2 और 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। रोहतक और भिवानी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4 डिग्री और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है।
पंजाब के अन्य स्थानों में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लुधियाना और पटियाला में क्रमश: 4.2 और 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पठानकोट, हलवारा, आदमपुर, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.5, 5.4, 3.3, 4.4, 5 और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)