Publish Date: Sun, 29 Sep 2024 (14:17 IST)
Updated Date: Sun, 29 Sep 2024 (14:20 IST)
Punjab weather : पंजाब में रविवार को मौसम साफ है। मौसम विभाग के मुताबिक अब 4 अक्टूबर तक बारिश की संभावना और कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि सभी जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
1 जून से अब तक पंजाब में 314.5 मिमी बारिश हुई है। यह राज्य की औसम बारिश से 28 फीसदी कम है। सितंबर महीने में 45 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों से मानसून 24 सितंबर को विदा हो चुका है। हालांकि यहां मानसून की विदाई 30 सितंबर को होती है।
राज्य में सबसे ज्यादा 34.8 डिग्री तापमान लुधियाना समराला में दर्ज किया गया। राज्य के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। चंडीगढ़ और मोहाली में 31 डिग्री, अमृतसर और लुधियाना में 32 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।