Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चूहे की आवाज भी नहीं निकालता ‘मेक इन इंडिया’ का बब्बर शेर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Regional News
, गुरुवार, 1 सितम्बर 2016 (21:10 IST)
अमेठी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वप्निल परिकल्पना ‘मेक इन इंडिया’ पर करारा तंज करते हुए आज कहा कि विदेश में जाकर विकास की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले मोदी की इस परियोजना के शुभंकर बब्बर शेर के मुंह से चूहे की आवाज भी नहीं निकलती।
राहुल ने जगदीशपुर क्षेत्र के जाफरगंज में आयोजित कार्यक्रम में मोदी पर देश की जनता से वादाखिलाफी और अमेठी की जनता के खिलाफ बदले की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी हिन्दुस्तान के विकास की बात करते हैं, मगर वह अमेठी की जनता को चोट पहुंचा रहे हैं।
 
मोदी पर विदेश में जाकर दिखावा करने और देश के लिए  कुछ ना करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा ‘मोदी ने मेक इन इंडिया की बात की। टीवी पर मेक इन इंडिया का बब्बर दिखता है, उसके मुंह से चूहे की आवाज भी नहीं निकलती।’ उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अपने वादे तो पूरे नहीं किए, उल्टे पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सरकार की तमाम योजनाओं को बंद कर दिया।
webdunia
अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर कल यहां पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा ‘पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी यहां आए  थे और कहा था कि वह बदले की राजनीति नहीं करेंगे मगर सचाई यह है कि अमेठी की जनता के खिलाफ मोदी बदले की राजनीति कर रहे हैं।’ 
 
उन्होंने कहा ‘नेशनल पेपरमिल की साढ़े तीन हजार करोड़ की परियोजना से 10 हजार लोगों को रोजगार मिलता। उसे मोदी ने रद्द किया। मेगा फूड प्रोजेक्ट के कार्यक्रम से किसानों की जिदंगी बदल जाती लेकिन मोदी ने उसे भी खत्म कर दिया। साथ ही ट्रिपल आईटी भी बंद कर दिया।’
 
राहुल ने कहा कि मोदी जहां भी जाते हैं, झूठे वादे करते हैं। उन्होंने करोड़ों युवाओं को रोजगार देने, मेक इन इंडिया बनाने और स्मार्ट सिटी बनाने के वादे किए  थे, मगर वे सब छलावा साबित हुए। उन्होंने कहा कि मोदी हिन्दुस्तान के विकास की बात करते हैं मगर वह अमेठी की जनता को चोट पहुंचा रहे हैं। मोदी ने सिर्फ अमेठी ही नहीं, बल्कि पूरे देश से वादे किए  थे। उन्होंने महंगाई कम करने का वादा किया था। आज बताइए दाल का क्या दाम है, क्या दाम कम हुए। मोदी ने 200 रुपए की दाल कर दी। मोदी ने कहा क 15-15 लाख सभी के खाते में डाल दूंगा, क्या किसी के खाते में पैसे डाले गए।
 
राहुल ने कहा कि मोदी ने उद्योगपतियों के हजारों करोड़ रुपए माफ कर दिए। किसान भले मर जाए लेकिन उसका एक रपया भी नहीं माफ किया। कांग्रेस ने किसानों का 70 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया था।
 
उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, ‘यह प्रदेश सालों से दूसरे दलांे के जाल में फंसा हुआ है। आज उत्तर प्रदेश और हिन्दुस्तान में कांग्रेस की सरकार नहीं है, लेकिन मैं मानता हूं कि हम संघर्ष करेंगे। आप विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताइए । यहां कांग्रेस सरकार लाइए  और रायबरेली, अमेठी समेत पूरे प्रदेश का विकास शुरू कराइए।’ (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खुला नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की मौत का राज...