Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल गांधी को भाया गुजराती स्वाद, सर्किट हाउस छोड़ होटल पहुंचे

हमें फॉलो करें राहुल गांधी को भाया गुजराती स्वाद, सर्किट हाउस छोड़ होटल पहुंचे
, शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (15:26 IST)
अहमदाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां उस मशहूर अगाशिए होटल में पारंपरिक गुजराती भोजन का आनंद लिया जिसमें सितंबर 2017 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे और उनकी पत्नी अकी आबे को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया था।
मानहानि के मामलों में अदालत में पेशी के सिलसिले में शुक्रवार को यहां आए गांधी ने सर्किट हाउस का भोजन छोड़कर यहां भद्र रोड स्थित अगाशिए होटल में गुजराती खाना खाया। गत जुलाई माह में भी इसी मामले में पेशी के दौरान उन्होंने लॉ गार्डन के मशहूर स्वाति होटल में गुजराती भोजन का मजा लिया था। इससे पहले चुनावी दौरों के दौरान उन्होंने गुजराती व्यंजनों के प्रति अपने लगाव का खुला इजहार भी किया था।
गांधी को शुक्रवार को कढ़ी-खिचड़ी, भजिया, ढोकला, भाखरी समेत अन्य गुजराती व्यंजन कांसे की थाली में परोसे गए। उनके साथ प्रदेश के अध्यक्ष अमित चावड़ा और अन्य नेता भी उपस्थित थे। ज्ञातव्य है कि अगाशिए का अर्थ गुजराती में छत होता है। इसे 2 छतों को जोड़कर बनाया गया है। इन पर बगीचा, लॉन और पुराने गुजराती अंदाज की बैठक व्यवस्था भी है। इसमें गुजराती थाली, जिसका मैन्यू रोज बदलता रहता है, को कांसे की थाली में पारंपरिक ढंग से परोसा जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शी जिनपिंग के आगमन से पहले प्रदर्शन कर रहे 11 तिब्बती गिरफ्तार