Publish Date: Thu, 05 Mar 2020 (22:37 IST)
Updated Date: Thu, 05 Mar 2020 (22:49 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली से सटे कई इलाकों में भी तेज हवा के साथ बूंदाबूंदी हुई।
नोएडा, गाजियाबाद में भी बारिश की बूंदों ने तापमान को कम कर दिया। हालांकि कल रात भी दिल्ली और नोएडा, गाजियाबाद के कई इलाकों में बारिश हुई थी और मौसम में बदलाव आया था।
मौसम विभाग ने पहले ही देर शाम कई इलाकों में बारिश होने, तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया था। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया था। बारिश का असर यातायात पर भी पड़ा।