Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजस्थान में गहलोत सरकार के 13 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rajasthan government
, सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (15:03 IST)
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने 13 कैबिनेट तथा 10 राज्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


राजभवन में सोमवार को आयोजित एक सादे समारोह में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में डॉ. बीडी कल्ला, शांति धारीवाल, परसादी लाल मीणा, रमेश मीना, प्रताप सिंह खाचरियावास, विश्वेन्द्र सिंह, रघु शर्मा, लालचंद कटारिया, हरीश चौधरी, उदयलाल आंजना, प्रमोद जैन भाया, मास्टर भंवलाल मेघवाल तथा सालेह मोहम्मद शामिल हैं।

राज्यमंत्री की शपथ लेने वालों में गोविन्द सिंह डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन बामनिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जूली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र यादव तथा सुभाष गर्ग शामिल हैं। गर्ग गठबंधन दल राष्ट्रीय लोकदल के टिकट से भरतपुर से विधायक चुने गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह थे अटल बिहारी वाजपेयी