Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Rajasthan : बुरे वक्त में संकटमोचक बने 6 विधायक गहलोत सरकार से नाराज

हमें फॉलो करें Rajasthan : बुरे वक्त में संकटमोचक बने 6 विधायक गहलोत सरकार से नाराज
, मंगलवार, 26 जुलाई 2022 (17:56 IST)
जयपुर। बुरे वक्त में गहलोत सरकार के संकटमोचक बने 6 विधायक प्रदेश सरकार से नाराज बताए जा रहे हैं। खबरों के अनुसार जिन विधायकों ने गहलोत सरकार को स्थिरता दी थी, वे मंत्रियों के व्यवहार से खिन्न बताए जा रहे हैं। 
 
मीडिया खबरों के अनुसार विधायक और सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने उनके प्रति मंत्रियों के व्यवहार पर नाराजगी जताई है। बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए 6 विधायकों की शिकायत है कि गहलोत सरकार ने जो वादे किए, उन्हें पूरा नहीं किया गया। इन विधायकों की शिकायत है कि उन्हें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई बार वादों को पूरा करने का भरोसा दिया, लेकिन वे अपनी बात पर खरे नहीं उतरे।
 
इन विधायकों में से एक ने बताया कि उन्हें सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलाने का वादा किया गया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया। कई विधायकों को यह डर भी सता रहा है कि अगले विधानसभा चुनाव में कहीं उनका टिकट काट न दिया जाए।

2
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनातन की पहचान है भारतबोध : डॉ. कृष्णगोपाल मिश्र