Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रजत सेठी झारखंड के मुख्यमंत्री के सलाहकार नियुक्त

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rajat Sethi
रांची , शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 (12:34 IST)
रांची। झारखंड सरकार ने असम में भाजपा की जीत के सूत्रधार रहे रजत सेठी को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया है। झारखंड सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि गुरुवार को एक अधिसूचना जारी कर रजत सेठी को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया।
 
सेठी को दिया जाने वाला वेतन और सुविधाएं अभी तय नहीं की गई हैं और इनके लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार उनका कार्यकाल मुख्यमंत्री के साथ ‘कोटर्मिनस’ किया गया है और यह पूरी तरह अस्थायी होगा।
 
समझा जाता है कि मुख्यमंत्री अपनी सरकार के कामकाज का उचित प्रचार-प्रसार न होने से चिंतित थे और उन्होंने अपनी पहल पर सेठी को सलाहकार बनाया है। सेठी आईआईटी खड़गपुर से अध्ययन करने के बाद अमेरिका के एमआईटी और हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय से भी अध्ययन कर चुके हैं। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लालू ने कहा, बिहार ने भाजपा को धोया अब यूपी की बारी