Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सड़क दुर्घटना में भाजपा विधायक की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rajendra dadu dead बुरहानपुर जिले नेपानगर विधानसभा भाजपा विधायक राजेन्द्र दादू सड़क हादसे में मौत
, शुक्रवार, 10 जून 2016 (09:55 IST)
सीहोर, (मप्र)। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेन्द्र दादू की गुरुवार को इन्दौर भोपाल मार्ग पर आष्टा और सीहोर के बीच सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीररूप घायल हो गए।
भाजपा विधायक प्रदेश में 11 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के सिलसिले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर कल भाजपा विधायकों की एक अहम बैठक में शामिल होने कार से भोपाल आ रहे थे।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में विधायक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सीहोर जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गये।
 
दादू बुरहानपुर जिले की नेपानगर (एसटी) सीट से दूसरी दफा जीते थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उनकी उम्र 54 वर्ष थी और उनके परिवार में पत्नी, चार पुत्रियां और एक बेटा है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रूस ने खत्म किया सुखोई 27 का बेड़ा