Publish Date: Wed, 10 May 2017 (19:46 IST)
Updated Date: Wed, 10 May 2017 (20:19 IST)
चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत 8 साल के अंतराल के बाद यहां 15 मई से 4 दिन तक अपने प्रशंसकों से मिलेंगे। उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि अभिनेता 15 मई और 19 मई के बीच अपने प्रशंसकों से मिलेंगे।
हालांकि सूत्रों ने बताया कि 66 वर्षीय अभिनेता अपने प्रशंसकों से कोई चर्चा नहीं करेंगे बल्कि उनके साथ सिर्फ तस्वीरें खिचवाएंगे। इस सिलसिले में संबद्ध प्रशंसक क्लबों को न्योता भेजा गया है ताकि 15 और 19 मई के बीच विभिन्न सत्र में वे शामिल हो सकें।
गौरतलब है कि रजनीकांत पिछले महीने भी इसी तरह की मुलाकात करने वाले थे लेकिन उन्होंने इसे टाल दिया था। अपनी फिल्म ‘शिवाजी’ की सफलता के बाद आखिरी बार उन्होंने 2009 में प्रशंसकों से ऐसी मुलाकात की थी। (भाषा)