Publish Date: Mon, 01 May 2017 (08:26 IST)
Updated Date: Mon, 01 May 2017 (08:56 IST)
भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने एक चौंकाने वाली टिप्पणी में रविवार को कहा कि हरियाणा में विकास नहीं करने के लिए कांग्रेस नेताओं को जूतों से मारना चाहिए।
कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने गांव सिंघाना के अंबेडकर भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम के बाद कहा कि कांग्रेस ने कई बार राज्य में सरकार बनाई है। उसने लोगों को भिखारी बना दिया। अब जब भाजपा राज्य में सत्ता में है, तब कांग्रेस नेता आरोप लगा रहे हैं। ऐसे नेताओं को जूतों से मारना चाहिए।
उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर राज्य में भाईचारे का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। (भाषा)