Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली : राजौरी गार्डन उपचुनाव में भाजपा जीती, आप बेहाल

हमें फॉलो करें दिल्ली : राजौरी गार्डन उपचुनाव में भाजपा जीती, आप बेहाल
नई दिल्ली , गुरुवार, 13 अप्रैल 2017 (12:13 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल कर ली है। आश्चर्य की बात‍ यह रही है कि दिल्ली में सत्तारूढ़ और आम आदमी पार्टी यहां तीसरे स्थान पर रही। इस सीट पर नौ अप्रैल को उपचुनाव हुआ था।
 
ALSO READ: 8 राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे...
राजौरी गार्डन में भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा को सर्वाधिक 40 हजार 602 वोट मिले, जबकि कांग्रेस 25 हजार 950 मिले। दिल्ली में सत्तारूढ़ आप की यहां दुर्गति हो गई। यहां आप उम्मीदवार हरजीत सिंह को मात्र 10 हजार 243 वोट मिले।  मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई।
 
पश्चिम दिल्ली की इस सीट पर मतदाताओं की संख्या 1.6 लाख से अधिक है और नौ अप्रैल को करीब 47 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
 
यह सीट इस साल के शुरू में आप विधायक जरनैल सिंह के इस्तीफा देने से रिक्त हुई थी। जनरैल सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया था। राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर उपचुनाव में आप, भाजपा-अकाली गठबंधन तथा कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ।
 
भाजपा और कांग्रेस के लिए इस उप चुनाव में सफलता शहर की राजनीति में अपनी मौजूदगी बनाए रखने के लिए जरूरी है जबकि आम आदमी पार्टी के लिए यह उसकी लोकप्रियता की परीक्षा है। (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जियो के धन धना धन ऑफर से भी एयरटेल नाराज, जानिए क्यों...