Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 12 April 2025
webdunia

IndiGo विमान यात्री की बिगड़ी तबीयत, रांची-पुणे उड़ान को भेजा नागपुर

Advertiesment
हमें फॉलो करें IndiGo plane
, शनिवार, 18 मार्च 2023 (00:58 IST)
नागपुर। विमानन कंपनी इंडिगो की रांची से पुणे की उड़ान चिकित्सा आपात स्थिति की वजह से नागपुर भेजनी पड़ी। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुरुवार रात 10 बजे रांची से पुणे जा रहे विमान को नागपुर हवाई अड्डे पर उतारा गया और बीमार यात्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बारे में इंडिगो के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया, यात्री विमान में बेहोश हो गया था और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बदकिस्मती से उसे बचाया नहीं जा सका।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Umesh Pal Case : अतीक अहमद के भाई के 2 सहयोगी गिरफ्तार, जेल में की थी मुलाकात