Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रंगपंचमी के उल्लास में डूबा मालवा, महाकाल के दरबार में उड़ा अबीर-गुलाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें रंगपंचमी के उल्लास में डूबा मालवा, महाकाल के दरबार में उड़ा अबीर-गुलाल
, सोमवार, 25 मार्च 2019 (12:31 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मालवांचल के इंदौर और उज्जैन समेत पूरे क्षेत्र में आज रंगपंचमी के उत्सव की धूम दिखाई दी।
 
 
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सुबह जम कर अबीर-गुलाल से होली खेली गई। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाकाल के दरबार पहुंचकर रंगपंचमी का उत्सव मनाया। इस अवसर पर भगवान महाकालेश्वर का विशेष श्रृंगार किया गया।
 
रंगपंचमी उत्सव के लिए मशहूर इंदौर में आज हजारों लोग रंग-गुलाल से सरोबार होकर रंगारंग गेर में शामिल हुए। इस दौरान विशेष मिसाइल से हुरियारों पर गुलाल छोड़ा गया। आज के उत्सव को देखते हुए नगर निगम ने विशेष व्यवस्थाएं कीं। कानून व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।
 
राजधानी भोपाल में भी आज रंगपंचमी पर शहर के पुराने क्षेत्र में चल समारोह के साथ होली मनाई गई। सैकड़ों लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं। जगह-जगह हुरियारे टोलियों में निकले और रंग खेला। मंदसौर, रतलाम और अन्य स्थानों से भी रंगपंचमी के परंपरागत उल्लास की खबरें हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नेका नेता अकबर लोन के बिगड़े बोल- पाकिस्तान को एक गाली देने वाले को मैं 10 गालियां दूंगा