Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में नाबालिग के साथ गैंगरेप

Advertiesment
Rape
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
 
यह घटना शनिवार शाम 6.30 बजे हुई, जब 1ली कक्षा में पढ़ने वाली एक 7 वर्षीय लड़की अपने घर के पास के एक पार्क में खेलने गई थी। पुलिस ने बताया कि 3 आरोपी उसे एक सुनसान पार्क में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपियों ने उस लड़की को अचेतावस्था में उसके घर छोड़ दिया।
 
इसके बाद पड़ोसियों ने उसे देखा और उसके परिवार को इस घटना की सूचना दी। लड़की को तुरंत एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी सर्जरी की गई है और उसे 2-3 दिन तक अस्पताल में रखा जाएगा।
 
मुख्य आरोपी 16 वर्षीय लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक मजिस्‍ट्रेट के समक्ष पेश किया। लड़की के परिवार वाले आरोपी के जानकार हैं और वे दोनों एक ही क्षेत्र से संबंध रखते हैं। पुलिस ने बताया कि बाकी 2 आरोपी फरार हैं और उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi