Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अकेली महिला को नेताजी ने पकड़ा, रेप की कोशिश CCTV में कैद

Advertiesment
Karnataka
कर्नाटक के मांड्या में जेडीएस नेता और पंचायत प्रमुख चंद्रेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। नेता पर एक 32 साल की महिला से छेड़खानी और बलात्कार की कोशिश करने का आरोप है। आरोपी की पूरी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है। ये घटना गुरुवार को पंचायत प्रमुख के दफ्तर की है। शाम को 6 बजे जब दफ्तर के बाकी लोग चले गए तब ये जेडीएस नेता महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता है।
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि जेडीएस नेता कितना बेखौफ होकर इस बेशर्मी को अंजाम दे रहा है। फुटेज में महिला खुद को बचाने की कोशिश करती हुई दिख रही है। महिला ग्राम पंचायत में ग्रुप डी की कर्मचारी है और वो यहां पिछले 6 साल से काम कर रही है। महिला की शिकायत के बाद नेता को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जीका : विशेषज्ञों ने की ओलंपिक आयोजन स्थल बदलने की मांग