Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोर्ट के आदेश से 2 साल बाद महंत के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

Advertiesment
Rape
बलिया (उत्‍तर प्रदेश)। बलिया जिले के प्रसिद्ध खैरा मठ के महंत मौनी बाबा के खिलाफ अदालत के आदेश पर दुष्कर्म की एक नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। महंत पर 17 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।

उभांव थाना के प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय के गत तीन जनवरी के आदेश पर उभांव थाना क्षेत्र के खैरा ग्राम स्थित खैरा मठ के महंत मौनी बाबा के खिलाफ शुक्रवार को एक मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत महंत के खिलाफ यह नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। किशोरी ने आज कहा, महंत उसका नजदीकी रिश्तेदार है और उसके पिता की मौत के बाद उसकी पढ़ाई लिखाई की जिम्मेदारी उठाने का आश्वासन देकर उसे मठ में लाया था। वह पिछले पांच साल से उसके साथ बलात्कार कर रहा था।

पीड़िता ने कहा, वह पिछले दो साल से अधिक समय से न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, लेकिन न्याय नहीं मिलने पर उसने अदालत में वाद दायर किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि न्यायालय कार्यालय से आदेश बिलम्ब से थाना को प्राप्त हुआ, जिस कारण प्राथमिकी दर्ज करने में देरी हुई।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात में Vaccine की दूसरी डोज के बाद हुआ Corona संक्रमित