shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नाबालिग मां बनी, बुजुर्ग पर दुष्कर्म का आरोप (वीडियो)

Advertiesment
Rape
ग्वालियर के नूरगंज इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया जहां, जहां 60 साल के बुजुर्ग ने एक नाबालिग लड़की दुष्कर्म किया। पीड़िता ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया है। लड़की की उम्र 17 साल बताई गई है।
पीड़ित लड़की के मुताबिक मामला 9 माह पहले का है, जहां आउजी नाम के बुजुर्ग ने लड़की से दुष्कर्म किया था। आरोपी लड़की की सहेली का पिता है। परिजनों की मानें उन्हें तब पता चला जब पेटदर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने लेवर पेन बताया और लड़की ने बच्ची को जन्म दिया। 
लड़की के बिन ब्याही मां बनने पर परिजनों ने चिंता जताई है।
 
लड़की की मां ने बुजुर्ग के खिलाफ थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि लोगों को यह बात गले नहीं उतर रही है कि लड़की के परिजनों को 9 माह तक उसके गर्भ के बारे में पता ही नहीं चला। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गणतंत्र दिवस : मां भारती खून के आंसू बहा रही है...