Publish Date: Sun, 29 May 2016 (08:21 IST)
Updated Date: Sun, 29 May 2016 (08:26 IST)
कोलकाता। आंखों का इलाज कराने गई एक युवती के साथ डॉक्टर ने नर्सिंग होम में बलात्कार किया। पुलिस ने बलात्कार के आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
कोलकाता पुलिस ने कहा कि युवती को उसकी आंखों के उपचार के लिए इस सप्ताह नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।
उसका इलाज कर रहे डॉक्टर ने उसके विरोध के बावजूद कथित रूप से उसका बलात्कार किया। मरीज ने नर्सिंग होम की महिला कर्मचारियों और बाद में अपने परिवार के सदस्यों को इस बारे में बताया।
युवती के परिवार के सदस्यों ने आज बेनियापुकुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराया। बाद में डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया और शहर की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया। (भाषा)