Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खौफनाक! बीच सड़क पर बलात्कार, गुप्तांग में डाली बंदूक...

हमें फॉलो करें खौफनाक! बीच सड़क पर बलात्कार, गुप्तांग में डाली बंदूक...
पटना , गुरुवार, 23 जून 2016 (12:36 IST)
पटना। बिहार के मोतीहारी में एक दिल दहला देने वाली घटना ने दिल्ली का निर्भया कांड याद दिला दिया। यहां एक लड़की के साथ इतना घिनौना कृत्य किया कि जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई। नराधमों ने लड़की को घर से खींचकर उसके साथ बीच सड़क पर बलात्कार किया। 
 
इतना ही नहीं इन हैवानों ने लड़की के गुप्तांग में बंदूक की नली और लकड़ी डाल दी। इसके बाद सभी दबंग वहां से फरार हो गए। लड़की बुरी तरह घायल अवस्था में सड़क पर तड़पती रही। दरअसल, आरोपी ने 13 जून को भी लड़की के साथ बलात्कार किया था। जब इसकी शिकायत लेकर पीड़ित के परिवार वाले आरोपी के घर पहुंचे तो उन लोगों ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित परिवार को भगा दिया था। 
 
इसके कुछ दिनों बाद आरोपी और उसके साथियों ने लड़की को हथियार के बल पर घर से उठाया और बीच सड़क पर उसके साथ फिर बलात्कार किया। इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही भी साफ देखने को मिली है। घटना के 7वें दिन पीड़ित का मेडिकल कराया गया था। यदि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती तो शायद दूसरी बार लड़की के साथ यह घटना नहीं होती। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किम जोंग उन की अमेरिका को चेतावनी