Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

होटल कर्मचारी ने किया महिला से दुष्कर्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें होटल कर्मचारी ने किया महिला से दुष्कर्म
, गुरुवार, 18 मई 2017 (19:15 IST)
चंडीगढ़। शहर में 27 वर्षीय महिला ने एक पांच सितारा होटल के एक कर्मचारी पर बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वह अपना जन्मदिन मनाने आरोपी के किराए के मकान पर गई थी, जहां यह घटना हुई।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पांच सितारा होटल में ठहरने वाली जयपुर की 27 वर्षीय आईटी पेशेवर ने आरोप लगाया है कि होटल के भोजन और पेय पदार्थ विभाग में काम करने वाले 29 वर्षीय कर्मचारी ने मंगलवार को उसके साथ बलात्कार किया। 
 
अधिकारी ने बताया कि महिला के अनुसार, वह अपना जन्मदिन मनाने आरोपी के किराए के मकान पर गई थी, जहां यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि महिला ने चिकित्सा जांच और न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने से इनकार कर दिया है।
 
अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह खुद को बेगुनाह बता रहा है। आरोपी को कल चंडीगढ़ की अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

थाना प्रभारी ने डाला अश्लील फोटो, मिली सजा...