Publish Date: Sat, 16 Dec 2023 (23:08 IST)
Updated Date: Sat, 16 Dec 2023 (23:13 IST)
Uttar Pradesh News : आगरा में पुलिस ने भाभी से कथित दुष्कर्म करने के एक मामले में आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। कमलानगर थाना में पीड़िता ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था और देवर पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसने आरोप लगाया कि देवर ने शराब के नशे में उसकी पिटाई की और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कमलानगर थाना में पीड़िता ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था और देवर पर गंभीर आरोप लगाए थे।
पुलिस ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि शिकायतकर्ता की शादी 14 साल पहले हुई थी और उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उसने आरोप लगाया कि 11 नवंबर को देवर ने शराब के नशे में उसकी पिटाई की और उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।महिला के मुताबिक एक दिसंबर को भी देवर ने दुष्कर्म किया।
कमलानगर के थाना प्रभारी आनंद वीर सिंह ने बताया कि आरोपी अमित अग्रवाल को वाटरवर्क्स चौराहे से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि विधिक कार्यवाही के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
webdunia
Publish Date: Sat, 16 Dec 2023 (23:08 IST)
Updated Date: Sat, 16 Dec 2023 (23:13 IST)