Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओडिशा के जंगल में दिखा दुर्लभ काला तेंदुआ, वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर

Advertiesment
Black leopard
Black leopard News : ओडिशा के नयागढ़ जिले के एक जंगल में एक दुर्लभ काला तेंदुआ और उसका एक शावक देखा गया है, जिससे वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जंगल में लगाए गए 'कैमरा ट्रैप' की मदद से तेंदुए की तस्वीरें कैद की गईं। ये काला तेंदुआ पारिस्थितिकी तंत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जंगल में लगाए गए 'कैमरा ट्रैप' की मदद से तेंदुए की तस्वीरें कैद की गईं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) प्रेम कुमार झा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, मध्य ओडिशा में शावक के साथ एक दुर्लभ काला तेंदुआ देखा गया है, जो इस क्षेत्र की अविश्वसनीय जैव विविधता को दर्शाता है।
ये काला तेंदुआ पारिस्थितिकी तंत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने पोस्ट में तेंदुए का एक वीडियो और तस्वीर भी साझा की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP : कासगंज के चंदन गुप्ता हत्याकांड में बड़ा फैसला, सभी 28 दोषियों को NIA कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद