Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चूहा निकला नेकलेस चोर, सीसीटीवी में कैद हुआ कारनामा, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

हमें फॉलो करें चूहा निकला नेकलेस चोर, सीसीटीवी में कैद हुआ कारनामा, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

हिमा अग्रवाल

, सोमवार, 30 जनवरी 2023 (19:40 IST)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर आप यह कह सकते हैं कि चूहे भी अब ज्वैलरी प्रेमी हो गए हैं। चूहे ने यह डायमंड का नेकलेस किसको गिफ्ट करने के लिए चोरी किया है, इस पर रहस्य बरकरार है। सीसीटीवी में कैद चूहे के इस कारनामे को देखकर हर कोई हैरत में है। 
 
चूहे के तरह-तरह के कारनामे अक्सर सामने आते रहते हैं। कभी चूहे फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं या कभी कपड़ों को कुतर देते हैं, इतना ही नहीं नोट, कपड़े इत्यादि बिल में छुपा देते हैं। लेकिन चूहे हीरे-जवाहरात चोरी करने लगे हैं। इस पर सहज विश्वास नहीं किया जा सकता है।

इंसान की मनोवृत्ति जानने के लिए अधिकांश तौर पर चूहों पर प्रयोग होते हैं। सोशल मीडिया पर डायमंड नेकलेस चोरी करने वाला चूहा ट्रेंड नजर आ रहा है। 30 सेकंड के इस वीडियो में चूहा ज्वैलरी शॉप में ऊपर की तरफ से आता है, नेकलेस के आसपास के देखकर कुछ कदम दूरी पर लगे एक नेकलेस को निकालते हुए पीछे की तरफ से फरार हो जाता है।
 
 आभूषण सौंदर्य में चार-चांद लगाते हैं, आजकल महिला और पुरुष दोनों ही सोना-चांदी और हीरे से विशेष लगाव रखते है। आए दिन ज्वेलरी शॉप से महिलाएं पायल, अंगूठी, चेन इत्यादि नजर आती है, लेकिन चूहे जैसे प्राणी गहने से लगाव रखने लगे है यह हैरत में डालने वाली बात है।

हालांकि वायरल वीडियो किस जगह का है और मालिक कौन है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। यदि यह किसी का ट्रेंड चूहा है तो मामला और भी गंभीर है, लेकिन यह चूहे का कारनामा है तो नेकलेस मालिक के दिल पर क्या बीत रही होगी यह समझा जा सकता है।
 
इससे पहले 2019 में भी एक वीडियो चर्चा में आया था। इसमें चूहा एक हीरे की कीमती अंगूठी चोरी करते हुए दिखा था। एक स्थान पर तो चूहे शराब पी गए थे जबकि एक अन्य स्थान पर चूहों ने थाने के मालखाने से चरस खा गए थे। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PNB की अडाणी समूह से संबंधित गतिविधियों पर करीबी नजर, 7 हजार करोड़ का कर्ज दिया है बैंक ने