Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हाफिज सईद के खिलाफ फतवा, इस्लाम से 'खारिज' करार

हमें फॉलो करें हाफिज सईद के खिलाफ फतवा, इस्लाम से 'खारिज' करार
, गुरुवार, 18 अगस्त 2016 (19:36 IST)
बरेली। मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ गुरुवार को जारी एक फतवे में उसे इस्लाम से 'खारिज' करार दिया गया एवं इसमें उसे मुसलमान मानने और उसकी बातों को सुनने को नाजायज बताया गया है।
बरेली की दरगाह आला हजरत से जुड़ी संस्था मंजर-ए-इस्लाम सौदागरान के मुफ्ती मुहम्मद सलीम बरेलवी ने जयपुर के रहने वाले मुहम्मद मोइनुद्दीन नामक व्यक्ति द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा है कि आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के सरगना और मुम्बई हमलों के मुख्य गुनाहगार हाफिज सईद का इस्लाम से कोई ताल्लुक नहीं है।
 
मोइनुद्दीन ने गत 12 अगस्त को सवाल पूछा था कि सईद अल्लाह और रसूल (मुहम्मद साहब) की शान में गुस्ताखी भरी पंक्तियों को सही ठहराते हुए उन्हें लिखने वालों को मुसलमान मानता है। साथ ही वह धर्मविरुद्ध दृष्टिकोण और विचारधारा का प्रचार करके लोगों को आतंकवादी घटनाएं करने के लिए उकसाता है। क्या ऐसे शख्स को मुसलमान कहा जाना चाहिए? 
 
मुफ्ती सलीम ने इस पर दिए गए फतवे में कहा कि अल्लाह और रसूल (मुहम्मद साहब) की शान में गुस्ताखी करने वालों से किसी भी तरह का ताल्लुक रखना नाजायज और हराम है, लिहाजा हाफिज सईद ऐसे लोगों से सम्बन्ध रखने की वजह से इस्लाम से खारिज हो चुका है। उसे मुसलमान मानना और उसकी बातों को सुनना भी नाजायज है।
 
फतवे के मुताबिक, सईद आतंकवादी विचारधारा रखने वाला ऐसा व्यक्ति है जो अपनी हरकतों से पूरी दुनिया में इस्लाम और मुसलमानों को बदनाम तथा शर्मसार कर रहा है। ऐसे में हर मुसलमान के लिए जरूरी है कि उसकी बातों को ना सुने और खुद को उसकी विचारधारा से दूर रखें। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा कार्यकर्ता की धारदार हथियारों से हत्या