Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूर्व IPS अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें kunal kishore

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 29 दिसंबर 2024 (10:34 IST)
Patna news in hindi : बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड (BSBRT) के पूर्व प्रमुख और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के सेवानिवृत्त अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का रविवार को पटना में हार्ट अटैक से निधन हो गया।
 
कुणाल के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें सुबह हृदयाघात हुआ जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। 1972 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी कुणाल पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव थे। यह ट्रस्ट राज्य में कई अस्पताल भी चलाता है।
 
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किशोर कुणाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उपमुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि किशोर कुणाल जी का जीवन समाज सेवा, धार्मिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए समर्पित था। उन्होंने महावीर मंदिर को एक राष्ट्रीय पहचान दिलाई और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।
 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पतंग उड़ाते हुए बोरवेल में गिरा 10 साल का मासूम, 16 घंटे में बाहर निकाला