Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पंजाब में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, दो घायल

Advertiesment
Punjab
सांकेतिक फोटो
कोटकपुरा। पंजाब में कोटकपुरा-मोगा राजमार्ग पर गुरुवार सुबह ट्राले और कार की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
पुलिस ने बताया कि असा बुट्टर (मुक्तसर) गांव का यह परिवार कार में मलेरकोटला से धार्मिक यात्रा के बाद लौट रहा था। रास्ते में ट्राले से कार की भीषण टक्कर हो गई जिसमें तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वायुसेना का प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त