Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर वॉल्वो बस पलटी, 18 यात्री घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर वॉल्वो बस पलटी, 18 यात्री घायल

अवनीश कुमार

, सोमवार, 13 जनवरी 2020 (10:48 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के थाना फतेहाबाद के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज सुबह कोहरे के कारण एक वॉल्वो बस पलट गई।
 
घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंच पुलिस ने बचाव कार्य में जुटी है। पुलिस के अनुसार घने कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ।
 
आगरा फोर्ट डिपो की वॉल्वो बस लखनऊ जा रही थी। बस के पलटने से 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनी देओल 'लापता', पठानकोट में लगे पोस्टर