Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनिया के दामाद का स्वामी से सवाल, क्या वेटरों का आत्मसम्मान नहीं होता...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Robert Vadra
नई दिल्ली , शनिवार, 25 जून 2016 (12:39 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के 'सूट-टाई' वाले बयान की आलोचना करते हुए कहा कि यह बयान वेटरों का अपमान है जो अपनी जीविका के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
 
स्वामी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि जो मंत्री सूट और टाई पहनते है वे वेटर की तरह लगते है और उन्हें भारतीय परिधान ही पहनने चाहिए। इस पर वाड्रा ने फेसबुक पर लिखा, 'क्या वेटर का कोई आत्मसम्मान नहीं होता?

लोगों का ध्यान खींचने वाले भाजपा सांसद स्वामी का यह बयान कि जो मंत्री सूट और टाई पहनते हैं वे वेटरों की तरह लगते है और उन्हें भारतीय परिधान पहनने का निर्देश दिया जाना चाहिए, वेटरों का अपमान है जो अपनी जीविका के लिए कड़ी मेहनत करते है। उनके बारे में अपमानजनक और नीचा दिखाने वाली टिप्पणी करना निंदनीय है।'
 
भाजपा नेता ने कहा था कि पार्टी को विदेश यात्रा के समय मंत्रियों को पारंपरिक और आधुनिक भारतीय परिधान पहनने के निर्देश देने चाहिए। 
 
उन्होंने एक ट्वीट में कहा था कि भाजपा को विदेश यात्रा के समय हमारे मंत्रियों को पारंपरिक और आधुनिक भारतीय परिधान पहनने के निर्देश देने चाहिए। सूट और टाई में वे वेटरों की तरह लगते हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्मार्ट सिटी मिशन का उद्घाटन करेंगे मोदी, शिवसेना नाराज...