Publish Date: Sun, 19 Feb 2017 (13:07 IST)
Updated Date: Sun, 19 Feb 2017 (13:09 IST)
जयपुर। जैसलमेर में भारतीय सेना की ओर से किए जा रहे प्रशिक्षण के दौरान एक रॉकेट रविवार को फायरिंग रेंज की सीमा से बाहर खेत में जा गिरा। घटना से खेती को नुकसान हुआ है हालांकि किसी प्रकार का मानवीय नुकसान नहीं हुआ है।
सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष ओझा ने बताया कि फायरिंग रेंज की सीमा से बाहर एक राकेट खेत में जा गिरा। इस घटना से कोई हताहत नहीं हुआ। सेना के जवानों द्वारा नियमों की सख्ती से पालना की गई है। मामलें की जांच की जा रही है। (भाषा)