Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सहारनपुर जातीय हिंसा का मास्टमाइंड चन्द्रशेखर गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें सहारनपुर जातीय हिंसा का मास्टमाइंड चन्द्रशेखर गिरफ्तार
, गुरुवार, 8 जून 2017 (14:13 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में पिछले दिनों भड़की जातीय हिंसा के आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण को राज्य पुलिस ने गुरुवार कोहिमाचल प्रदेश के डलहौजी से गिरफ्तार कर लिया।
 
मेरठ के अपर पुलिस महानिदेशक आनंद कुमार ने बताया कि उत्तरप्रदेश पुलिस ने चन्द्रशेखर को हिमाचल प्रदेश पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया। उसे दोपहर बाद सहारनपुर की अदालत में पेश किया जाएगा।
 
सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद से ही चन्द्रशेखर फरार चल रहा था। उस पर 12 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में गत 5 मई को हुई जातीय हिंसा के पीछे चन्द्रशेखर का हाथ बताया जा रहा था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी किसानों को गोली दे सकते हैं, राहत नहीं : राहुल गांधी