Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सांंईबाबा न्यास की आय 400 करोड़ पार

Advertiesment
हमें फॉलो करें सांंईबाबा न्यास की आय 400 करोड़ पार
शिरडी , मंगलवार, 7 फ़रवरी 2017 (08:38 IST)
शिरडी। महाराष्ट्र के शिरडी में स्थित सांंई बाबा मंदिर को 2016 कैलेंडर वर्ष में विभिन्न रूपों में 403.75 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। इनमें से 258.42 करोड़ रुपए दान के रूप में आए।
 
श्री सांंईबाबा संस्थान न्यास के सदस्य सचिन ताम्बे ने बताया कि 2015 में मंदिर की आय 393.72 करोड़ रुपए हुई थी।
 
जनवरी से दिसंबर 2016 तक मंदिर को विभिन्न रूपों में दान के माध्यम से 258.42 करोड़ रुपए मिले।
इसके अलावा दान के रूप में 6.74 करोड़ रुपए कीमत के सोने के 28 किलोग्राम गहने तथा चांदी के 383 किलोग्राम गहने मिले जिनकी कीमत 1.10 करोड़ रुपए है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सालभर में सत्यापित करो सभी मोबाइल यूजर्स की पहचान : सुप्रीम कोर्ट