sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अयोध्या मसला हिंदुस्तान के माथे पर कलंक : साक्षी महाराज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sakshi Maharaj
लखनऊ , सोमवार, 23 मई 2016 (15:07 IST)
लखनऊ। उन्नाव सांसद साक्षी महाराज लोधी समाज के कार्यक्रम में भाग लेने मथुरा पहुंचे। बातचीत के दौरान अयोध्या मामले को हिन्दुस्तान के माथे पर कलंक बताया और कहा कि उस समय मुलायम सिंह ने कहा था कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता, तब हमने कहा था- 'तुम्हारा बाप भी नहीं रोक सकता।'


 
 
रामगढ़ की रानी अवन्तीबाई की 1990 में बनाई गई रामगढ़ में प्रतिमा के इनोग्रेशन के बारे उन्होंने कहा कि उन्हें वहां की समस्याओं के बारे में कुछ नहीं पता। केंद्र सरकार द्वारा हजयात्रियों पर लगाए गए टैक्स पर सवाल के जवाब में उन्होंने पत्रकारों और विरोधियों को ही घेरना शुरू कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि आपको हज यात्रा पर लगाए गए टैक्स की चिंता है, मंदिरों पर टैक्स लग रहा उसकी आपको चिंता नहीं है। उन्होंने मीडिया पर तंज कसा और कहा कि मीडिया को नमस्कार करता हूं। महाराज अगर कह दे 4 बच्चों की बात तो बवाल खड़ा हो जाता है और दूसरे लोग कहते कि 4 बीवी और 40 बच्चे तो बवाल खड़ा नहीं होता।
 
शनि शिंगणापुर में महिला की बात पर हंगामा खड़ा हो जाता है, लेकिन जब दूसरे मजार आदि में महिलाओं की बात होती तो कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा कि मोदी जहां जाते हैं वहां मुस्लिम महिलाएं सेल्फी ले रही हैं। दुबई का शेख मंदिर बनाने के लिए जमीन और पैसा दे रहा है और हम अयोध्या मंदिर बनने के लिए कोर्ट की तरफ देख हैं।
 
विरोधियों पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को मोदी सरकार पर कुछ कहने के लिए बहाना चाहिए। उनके सूट की कीमत लगाई जाती है। केजरीवाल जैसे लोग उनकी डिग्री मांगने लगते हैं। उनकी सरकार में कोई घोटाला नहीं हुआ, अब तक पिछली सरकार के घोटाले ही हैं।
 
उत्तरप्रदेश चुनावों को ध्यान में रखते हुए सपा में बेनी प्रसाद और अमर सिंह की वापसी और सूबे में सपा की दुबारा जीत के सवाल पर साक्षी ने कहा कि सपा इस प्रदेश में साफ होने वाली है। सूबे में लॉ एंड ऑर्डर नाम की चीज नहीं है। जब-जब समाजवादी की सरकार इस प्रदेश में बनती है, तब-तब गुंडे, लुच्चे-लफंगे, बेईमान व बलात्कारी बेलगाम हो जाते हैं। थानों में बलात्कार होते हैं।
 
बीजेपी ने असम में सरकार बनाई है तो उत्तरप्रदेश में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी। वही हाल ही संपन्न हुए 5 राज्यों के चुनाव परिणामों पर ऊंचा स्वर करते हुए साक्षी ने कहा कि बाकी के 4 राज्यों में उनकी सरकार थी। असम को जीतकर उनकी पार्टी ने खाता खोला है।
 
'अच्छे दिन' के सवाल पर उन्होंने कहा कि 65 साल में लोगों के सब्र का बांध नहीं टूटा, 2 साल में उनके सब्र का बांध टूट रहा है। उनकी सरकार को 5 साल का समय दिया है, 5 साल तो होने दो। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जयललिता ने एक ही तारीख को दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ