Publish Date: Thu, 24 Oct 2019 (18:09 IST)
Updated Date: Thu, 24 Oct 2019 (18:20 IST)
पटना। बिहार के समस्तीपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के उम्मीदवार प्रिंस राज को जीत हासिल हुई है। यहां राज के पिता रामचंद्र पासवान के निधन के बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी थी।
राज ने कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक कुमार को 1.02 लाख मतों से हराया है। राज के पिता रामचंद्र पासवान लगातार 2 बार इस सीट से निर्वाचित हुए थे। राज लोजपा नेता रामविलास पासवान के भतीजे हैं।
राज को इस सीट पर 3,90,276 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार को 2,88,186 वोट मिले। यहां से कुमार 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे हैं।