Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जेल में 'साइनाइड मल्लिका' के साथ रहेगी शशिकला, जानिए कौन है यह खतरनाक महिला...

हमें फॉलो करें जेल में 'साइनाइड मल्लिका' के साथ रहेगी शशिकला, जानिए कौन है यह खतरनाक महिला...
बेंगलुरु , शनिवार, 18 फ़रवरी 2017 (12:17 IST)
बेंगलुरु। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सजा काट रही शशिकला को परपाना अग्रहारा जेल में एक साधारण से सेल में रखा गया है। इतना ही नहीं कुछ समय पहले तक तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने वाली इस दिग्गज अन्नाद्रमुक नेता को जेल में सायनाइड मल्लिका के नाम से कुख्यात एक लेडी सीरियल किलर के साथ रखा गया है।
 
'साइनाइड मल्लिका' मंदिर आने-जाने वाली महिलाओं को अपना शिकार बनाती थी। महिलाओं से दोस्ती कर उन्हें धोखे से सायनाइड खिला देती थी और उनके पैसे, गहने और महंगे सामान लेकर फरार हो जाती थी। वह इस तरह अब तक 6 से ज्यादा महिलाओं को मौत की नींद सुला चुकी है। 
 
इस मामले में साइनाइड मल्लिका को फांसी की सजा दी गई थी, फिर उसकी सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया गया।
 
उल्लेखनीय है कि शशिकला को उच्चतम न्यायालय के फैसले पर चार साल की जेल भेज दिया गया है। जेल में शशिकला का पहला दिन परेशानियों वाला रहा। शशिकला को जमीन पर ही सोना पड़ा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुसलमान खाली बैठेगा तो बच्चे ही पैदा करेगा : आजम खान