Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भीषण गर्मी का प्रकोप, इन राज्यों में बदला गया स्कूल का समय

हमें फॉलो करें भीषण गर्मी का प्रकोप, इन राज्यों में बदला गया स्कूल का समय
, बुधवार, 4 मई 2022 (16:57 IST)
उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। इस बीच बच्चों के स्कूल भी जारी हैं। गर्मी की तपिश को देखते हुए कई राज्यों में स्कूल समय में परिवर्तन किया गया है। 
 
हरियाणा में समय परिवर्तन : हरियाणा में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी के मद्देनजर राज्य सरकार ने बुधवार से सभी विद्यालयों की समयसारिणी में बदलाव करने का फैसला किया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक राज्य में जारी लू के प्रकोप के चलते यह फैसला किया गया है कि 4 मई से पहली से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों- सरकारी एवं निजी का संचालन सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक होगा। अभिभावकों की मांग थी कि भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे से बदलकर सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक किया जाए।
 
पंजाब में स्कूलों की टाइमिंग : भीषण गर्मी को देखते हुए पंजाब में स्कूलों की टाइमिंग 2 मई को ही बदल दी गई थी और यहां प्राइमरी यानी छोटे बच्चों के स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक चलाए जा रहे हैं. जबकि, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक संचालित किए जा रहे हैं। राज्य में 15 मई से 30 जून तक सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी जाएगी। हालांकि 16 से 31 मई तक ऑनलाइन क्लास चलेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिवनी मॉब लिंचिंग से क्यों बैकफुट पर भाजपा?, आदिवासी वोट बैंक के चुनावी कनेक्शन की पढ़ें Inside Story