suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुरक्षाबलों ने शोपियां में मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को मार गिराया

Advertiesment
Security Force
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के अमशीपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

webdunia
 
आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के परिणामस्वरूप यह तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया और जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके समूह के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी ने बताया, क्यों जरूरी है रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता?