Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Severe heat in Rajasthan: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

चुरू में 50.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

हमें फॉलो करें Severe heat in Rajasthan: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 29 मई 2024 (12:50 IST)
Severe heat in Rajasthan: लगभग समूचा राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी (severe heat) की चपेट में है और मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अगले 2 दिन तेज लू (heatwave) चलने का 'रेड अलर्ट' जारी किया है। हालांकि उसके बाद अधिकतम तापमान में कुछ कमी आएगी। राजस्थान में मंगलवार को अधिकतम तापमान चुरू में 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

 
भीषण लू के लिए 'रेड' व 'ऑरेंज अलर्ट' जारी : मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकतर हिस्से भीषण लू की चपेट में हैं। इसके अनुसार राज्य के कुछ भागों में आगामी 48 घंटों के लिए भीषण लू के लिए 'रेड' व 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।


हालांकि 31 मई से लू की तीव्रता व क्षेत्र में कमी होने की संभावना है। इसके अनुसार 31 मई से 2 जून तक जयपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी बारिश की संभावना है। राज्य में 1 जून से लू से राहत मिलेगी और अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे आएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Paytm में हिस्सेदारी नहीं खरीद रहे हैं Gautam Adani