Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

होली की आड़ में जापानी लड़की से की शर्मनाक हरकत, वीडियो हुआ वायरल

हमें फॉलो करें होली की आड़ में जापानी लड़की से की शर्मनाक हरकत, वीडियो हुआ वायरल
, शनिवार, 11 मार्च 2023 (01:48 IST)
भारत में पहली बार होली खेलने आई जापानी लड़की के साथ दिल्ली के पहाड़गंज में कुछ लड़कों के द्वारा होली की आड़ में शर्मनाक हरकत करने का मामला सामने आया है। लड़की इन सबसे बचने की काफी कोशिश करती है लेकिन लड़कों का झुंड उसे ऐसा करने नहीं देता। बाद में घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

खबरों के अनुसार, होली के मौके पर अक्सर रंग लगाने को लेकर छेड़छाड़ जैसी अन्य घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसी तरह की एक घटना सामने आई है जिसमें एक जापानी लड़की के साथ कई लड़के सड़क पर शर्मनाक हरकत करते दिख रहे हैं।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना को कई महिलाएं यौन उत्पीड़न बता रही हैं और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रही हैं। ये घटना दिल्ली के पहाड़गंज की बताई जा रही है जहां पहली बार भारत में होली खेलने आई लड़की के साथ लड़कों ने छेड़छाड़ की गई।

लड़की इन सबसे बचने की काफी कोशिश करती है लेकिन लड़कों का झुंड उसे ऐसा करने नहीं देता। घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता इस घटना की निंदा कर रहे हैं। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग। इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने भी बयान जारी किया है। फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिवराज पर अभद्र टिप्पणी, इंदौर में कांग्रेस नेता पर FIR