कोल्हापुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने छत्रपति शिवाजी और साहू महाराज के वंशज संभाजी राजे को राज्यसभा के लिए नामित करने को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर निशाना साधा।
हालांकि, फडणवीस ने कहा कि संभाजी के मनोनयन से उनका कोई लेनादेना नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह छत्रपति के महज एक ‘सेवक’ हैं। संभाजी एक सामाजिक कार्यकर्ता और मराठा आरक्षण अभियान का चेहरा रहे हैं।(भाषा)